Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने की बैठक

सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने की बैठक

देहरादून: उत्तर प्रदेश में हुए अतीक-अशरफ घटनाक्रम के बाद प्रदेश में पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी बीच इंटेलीजेंस ने भी सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। इस संबंध में डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की। लॉ एंड ऑर्डर एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रमों में एक्सेस कंट्रोल (सीमित प्रवेश) करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

डीजीपी ने मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किए जाने की बात कही| इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले और कवरेज पर जाने वाले मीडियाकर्मियों की भी कई स्तरों पर चेकिंग की जाने के आदेश दिए|

सीएम धामी की सिक्योरिटी को देखते हुए डीजीपी ने कहा कि जेड प्लस सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी के कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों और कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री से लोग मिलने जाते हैं उनका भी सत्यापन किया जाएगा। ताकि, उनसे कोई गलत व्यक्ति मिलने न जाने पाए। एडीजी ने बताया कि वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments