Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने की यूनिक आइडेंटिफिकेशन इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक

मुख्य सचिव ने की यूनिक आइडेंटिफिकेशन इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में यूनिक आइडेंटिफिकेशन इंप्लीमेंटेशन कमिटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी लोगों विशेषकर बुजुर्ग व दिव्यांग व्यक्तियों का आधार बनवाए जाने के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही घर पर ही आधार बनवाए जाने के लिए मुख्य सचिव ने योजना तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए पारिश्रमिक अथवा मानदेय आदि के आधार पर क्षेत्र के युवाओं को रखकर इस काम को कराया जा सकता है| इससे आधार सैचुरेशन प्लान के पूर्ण होने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा।

मुख्य सचिव ने आधार बनाने अथवा अपडेट कराए जाने से सम्बन्धित सभी संस्थाओं को सभी आधार किट्स के सुचारू संचालन के भी निर्देश दिए। उन्होंने पिछले 10 सालों से एक ही स्थान पर रहने वाले लोगों को भी आधार अपडेट किए जाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। इसका प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में आधार वेरिफिकेशन लागू किए जाने के लिए सचिव कार्मिक को निर्देश दिए। कहा कि यह परीक्षाओं में धांधली रोकने में मददगार साबित होगा। जिन विभागों की भारत सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सेवाओं, लाभ व सब्सिडी आदि में लाभार्थी के आधार नंबर की आवश्यकता पड़ती है, परंतु उन्होंने अभी तक इस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी नहीं किए हैं, शीघ्र करवा लें।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम व निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा सहित यूआईडीएआई के अधिकारी भी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments