Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में मनाया गया मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस

राजभवन में मनाया गया मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस

देहरादून। राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में रह रहे इन राज्यों के लोगों ने अपने-अपने राज्यों से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए इन राज्यों के नागरिकों को प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्वाेत्तर राज्यों की रमणीय प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इन राज्यों में लंबे समय तक सेवा करने का अवसर मिला है और उनके साथ गहरा जुड़ाव है। उन्होंने सेवा के दौरान के अपने अनुभव और संस्मरण भी साझा किए।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में निहित है। राज्यों की परंपराएं, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत हमारी एकता और गौरव को बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस जैसे आयोजनों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी मेलजोल बढ़ता है, जो देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाता है। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित इन राज्यों के छात्र पृथ्वी राज, अभिनाश, प्रीतम जीत कौशम, ऋषा देवभ्रह्मा, मिकिम्मरा संगमा, टैंगसैंग संगमा आदि ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments