Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स व पाकिस्तानी लेखक तारिक फतह ने किया...

नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स व पाकिस्तानी लेखक तारिक फतह ने किया नुपुर शर्मा का समर्थन

देहरादून: पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के आरोपों में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित हुईं नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में भी कुछ लोगों ने बयान दिया है। नुपुर का समर्थन करने वालों में नीदरलैंड के एक सांसद भी शामिल हैं। साथ ही, पाकिस्तान के लेखक तारिक फतह ने नुपुर को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है। 

नुपुर के बयान का समर्थन करते हुए नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने कहा, ‘यह बहुत हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं। भारत क्यों माफी मांगे?’

विल्डर्स ने भारतीयों को सलाह दी कि वह नुपूर शर्मा का बचाव करें। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘तुष्टीकरण कभी काम नहीं करता है। यह चीजों को ज्यादा खराब कर देता है। इसलिए भारत के मेरे मित्रों आप मुस्लिम देशों की धमकी में नहीं आएं। आजादी के लिए खड़े हों और अपनी नेता नुपूर शर्मा के बचाव में गर्व महसूस करें।

पाकिस्तान के मशहूर लेखक तारिक फतेह ने भी नुपुर के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि इस्लामिक जेहादी नुपुर को धमकियां दे रहे हैं। पुलिस को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।

तारिक ने कहा, ‘लोग हिंदुओं के देवी-देवताओं का मजाक बना लेते हैं। उसपर कोई नहीं बोलता है, लेकिन अगर नुपुर ने कुछ बोल दिया तो उसके लिए इतना बखेड़ा बना दिया गया। नाइजीरिया में एक मुसलमान ने चर्च में लोगों को मार डाला और किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह इस बात को उठा सके।’  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments