Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने राज्यपाल से...

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने प्रदेश को साफ-सुथरा रखने के लिए इंदौर के मॉडल से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में महिलाओं और बच्चों के माध्यम से जागरूकता पैदा एवं लोगों को स्वयं सफाई अभियान में भागीदार बनना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमारे सफाई कर्मी बेहद श्रद्धा और पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं। उन्हें आधुनिक उपकरण के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का प्रयोग किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए साथ ही उनकी समस्याओं का निरंतर समाधान किया जाना जरूरी है। इस अवसर पर विनय प्रताप ने राज्यपाल से प्रदेश की निकायों में वर्षों से कार्यरत संविदाध्मौहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कार्मिकों के नियमितीकरण, उत्तराखण्ड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाए जाने और सफाई कर्मचारियों हेतु बीमा नीति फिर से चालू कराने तथा कर्मचारियों का बीमा 10 लाख किए जाने हेतु अनुरोध किया। राज्यपाल ने उपरोक्त विषयों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments