Latest news
मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डयोग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

देहरादून। अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया जिनको कनक रोड के समीप रोक दिया गया। जहां पर उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
शनिवार को यहां योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ के बैनर तले योग प्रशिक्षित परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। वह जैसे ही कनक के समीप पहुंचे तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में महासंघ ने कहा कि मंत्रीमण्डल की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार प्रदेश के 117 राजकीय महाविघालयों, 6 विश्वविघालय परिसरों एवं प्रत्येक जनपद के एककृएक राजकीय इण्टर कालेज में योग प्रशिक्षिक की तैनाती आउटसोर्स के स्थान पर विभागीय संविदा के आधार पर की जाये। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा तक के पाठयव्रफमों में योग को मुख्य विषय के रूप में सम्मिलित कर योग शिक्षक के नवीन पदों का सृजन किया जाए। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश के योग प्रशिक्षित बेरोजगार पिछले 18 वर्षो से नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत है जिसके परिणाम स्वरूप बडी संख्या में योग प्रशिक्षित बेरोजगार नौकरी की अधिकतम आयु सीमा को पार कर चुके हैं। इसलिए नौकरी की अधिकतम आयु सीमा तीन वर्ष विशेष छूट दी जाये। उन्होंने मांग की है कि भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखण्ड के संविधान में आंशिक संशोधन करते हुए विभिन्न विश्वविघालयों एवं संबद्ध महाविघालयों, संस्थानों से योग विज्ञान में डिग्री-डिप्लोमा कर चुके योग प्रशिक्षित युवाओं का भी भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण किया जाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments