Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के सदस्यों ने डीएम से की मुलाकात

जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के सदस्यों ने डीएम से की मुलाकात

देहरादून। जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी सोनिका से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात करते हुए जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के क्षेत्राधिकार में आने वाले विभिन्न मुद्दों, पत्रकार हितों एवं शासन-प्रशासन के मध्य समन्वय, सरकार, शासन-प्रशासन की नीतियों के प्रचार-प्रसार सहित पत्रकार उत्पीड़न के विषयों व वर्तमान की पत्रकारिता आदि मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, एवं संजय पांडे, द्वारा जिला स्तरीय समिति के पत्रकारों के प्रति दायित्वों एवं समिति के क्रिया क्लापों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को गंभीरता से सुनते हुए समिति के सचिव जिला सूचना अधिकारी को अगले माह बैठक का समय लेते हुए समिति की बैठक में पत्रकारो के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों एवं पत्रकारों से सम्बन्धित विषयों को रखने के निर्देश दिए तथा समिति के सदस्यों से सुझाव रखने की अपेक्षा की ताकि पत्रकार हित में बेहतर कार्य किये जा सकें। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली एवं जनमानस के प्रति उनकी संवेदनशीलता, कार्यशैली की प्रसंशा/सराहना करते हुए जिलाधिकारी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सदस्य सचिव, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, एवं संजय पांडे, महेश रावत, मेघा गोयल उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments