Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री से की सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भेंट,राज्य हित...

मुख्यमंत्री से की सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भेंट,राज्य हित को लेकर अनुभव किये साझा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने की भेंट। भेंट के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री से राज्य हित को लेकर अपने अनुभवों को साझा कियाI जिस पर सीएम धामी ने राज्य के विकास के लिए वरिष्ठ नागरिकों के सुझावों एवं अनुभवों पर ध्यान दिये जाने की बात कही I वहीं वरिष्ठ नागरिकों को समाज सेवा के दायित्वों के निर्वहन के लिए देहरादून में कार्यालय भवन हेतु स्थान उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी को निर्देश दिएI मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा जारी जनहितकारी नीतियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की भी वरिष्ठ नागरिकों से अपेक्षा कीI

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नागरिक हमारे सम्मानित व्यक्ति हैं। बुजुर्गों के सम्मान एवं सुविधाओं का राज्य सरकार पूरा ध्यान रख रही है। इस सम्बन्ध में उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनेक निर्णय लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सोसाइटी के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों एवं समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित निर्णय लिया जायेगा। उनके अनुभवों का लाभ समाज को मिले इस दिशा में भी कदम उठाये जायेंगे।

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु कार्यालय हेतु देहरादून में उचित स्थान पर स्थान उपलब्ध कराने, राज्य में माता पिता भरण पोषण योजना लागू किये जाने, तहसील स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु व्यवस्था बनाये जाने, विधानसभा व सचिवालय में प्रवेश हेतु पास आदि की व्यवस्था हेतु अनुरोध किया। उन्होंने पूर्व में वरिष्ठ नागरिकों के हित में राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के लिये मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल जोशी, प्रदेश महासचिव के.के. ओबेराय, डॉ. एस.एस. नेगी, आई आर कोठियाल, डॉ. पी.डी जुयाल, केवल ओबेरॉय, एस गौतम, वी.पी. शर्मा, एस.पी. गुप्ता आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments