Latest news
हादसाः ई-रिक्शा और डंपर की टक्कर में महिला का हाथ कटा, तीन अन्य गंभीर 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार उत्तराखण्ड में विद्युत उपभोक्ताओं पर पड़ी महंगाई की मार केदारघाटी की प्राची ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा 2 मई को परंपरानुसार से खोले जाएंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट राज्य के सभी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा सुरक्षित यात्रा की तैयारी में जुटा परिवहन विभाग लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्राः सीएम धामी पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाएः सीएम मिठाई की दुकानों में गंदगी का साम्रराज्य देख तीन के लाइसेंस निरस्त

[t4b-ticker]

Saturday, April 12, 2025
Homeउत्तराखण्डमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने राज्यपाल से की भेंट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को राजभवन में भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को मौसम विज्ञान केन्द्र के क्रियाकलापों और गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने निदेशक से वर्तमान में मानसून से संबंधित विभिन्न जानकारियों के बारे में चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा समय-समय पर मौसम परिवर्तन, चेतावनी और मौसम पूर्वानुमान जारी कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान द्वारा जारी चेतावनी के आधार पर आम जनमानस पूर्व तैयारी व सतर्कता बरतते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में मौसम का सही पूर्वानुमान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मौसम का सही पूर्वानुमान हमें तैयारी करने का समय देता है। उन्होंने कहा कि मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए हमारी तैयारियां और तत्परता उसी अनुरूप होना जरूरी है। उन्होंने मौसम विज्ञान द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments