Latest news
पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज सरकारी विभागों में भर्ती के मामले में रिकॉर्ड रच रही धामी सरकार मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डमंत्री अग्रवाल ने एशियाई खेलों में भारत के शानदार व ऐतिहासिक प्रदर्शन...

मंत्री अग्रवाल ने एशियाई खेलों में भारत के शानदार व ऐतिहासिक प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एशियाई खेलों में भारत का शानदार ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार 100 पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं और करोड़ो देश वासियों को बधाई दी।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी खेल और खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित करते हैं। खेलों इंडिया अभियान के जरिये आज देश के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म मिल रहा है। कहा कि इसी का परिणाम है कि आज पहली बार एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अभी तक कुल 100 पदक हासिल किए हैं। जिनमें 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक हैं। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments