Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री धन सिंह रावत ने राठ क्षेत्र के पैठाणी चकिसैन त्रिपलीसैंण को...

मंत्री धन सिंह रावत ने राठ क्षेत्र के पैठाणी चकिसैन त्रिपलीसैंण को दी विकास योजनाओं सौगात

पौड़ी/देहरादून। प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री व श्रीनगर विधायक डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने भ्रमण पर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किये। उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पैठाणी में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं, जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। विकास कार्यों को देखते हुए बड़ी संख्या में आम जनमानस उनके साथ जुड़ रहा है , क्षेत्र के समस्त ग्रामीण अब विकास की परिभाषा समझ रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री के द्वारा आज चुठाणी में पीएम-श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत कार्यों का शिलान्यास तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम चुठाणी में पेयजल योजना का लोकार्पण किया।
इसके पश्चात क्षेत्र में बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास भी किया। इसके पश्चात पैठाणी-खण्ड तथा पैठाणी-बडेथ मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास करने के उपरांत आज पैठाणी में बहुउद्देशीय पार्किंग का लोकार्पण भी किया। इसके पश्चात योजनाओं के क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण के भवन के मरम्मत कार्य एवं सौंदर्यीकरण ग्वीठगांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्वीठगांव-नौगांव-ईड़ा मोटरमार्ग का लोकार्पण इसके बाद ग्वीठगांव में जुनियर हाईस्कूल विद्यालय भवन का शिलान्यास कर पैठाणी मंडल के त्रिपालीसैंण में उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पैठणी आनंद रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत एवं मनवर सिंह रावत राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौथाण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments