Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने प्राचीन भेड़ो की जातर अठोड़ मेले को राजकीय...

मंत्री गणेश जोशी ने प्राचीन भेड़ो की जातर अठोड़ मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की

बड़कोट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाख सोमेश्वर की तपस्थली ग्रामसभा पाली में प्राचीन भेड़ो की जातर अठोड़ मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
    कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मेले के आयोजको को मेले के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी समाज की  पहचान उसकी संस्कृति से होती है। उन्होंने पाली गांव के लोगों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा इस मेले के माध्यम से अपने संस्कृति को संजोए रखने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामसभा पाली में प्राचीन भेड़ो की जातर अठोड़ मेले राजकीय मेला घोषित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर इस पौराणिक मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने बड़कोट में कृषक सामुदायिक भवन का निर्माण की भी घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा ग्रामसभा पाली में शिवालय का नवनीकरण ग्रामसभा पाली में सार्वजनिक अतरिक्त कक्ष निर्माण तथा फसल सुरक्षा योजना के तहत खेतो में घेरबाड़ निर्माण कार्य की मांग की। मंत्री गणेश जोशी ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने जाख सोमेश्वर की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी ग्रामवासियों को मेले की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, ग्राम प्रधान रोशनी राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश रावत, मुलायम सिंह रावत,  सचिव मंदिर समिति सुरेश उनियाल, शशि मोहन राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments