Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने किया पीएम की रैली में अधिक से अधिक लोगों...

मंत्री जोशी ने किया पीएम की रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान

देहरादून। देहरादून के सालावाला स्थित टिहरी लोकसभा के मसूरी विधानसभा चुनाव कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 अप्रैल को ऋषिकेश में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा को सफल बनाने की दृष्टि से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी जनसभा में सुनिश्चित करने का आव्हान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गढ़वाल मंडल के तीनों लोकसभा क्षेत्रों टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार की एक साथ जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इस जनसभा के साक्षी लाखों लोग बनेंगे। संख्या की दृष्टि से मसूरी विधानसभा से आठ हजार से अधिक लोग रैली में जाएँगे। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, आरएस परिहार, अंकित जोशी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments