Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मंत्री जोशी ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लाकर उत्तराखण्ड का मान बढ़ाये जाने पर पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि कोलकाता में आयोजित 18 से 21 अगस्त 2023 तक चलने वाली वाको इंडिया किक बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में देहरादून के 7 खिलाड़ियों ने परचम लहराया। इनमें विभोर पंवार (-67 वर्ग में स्वर्ण पदक), अनुज कुमार (-45वर्ग में स्वर्ण पदक), आश्रय रावत (-57वर्ग में रजत पदक), कुनाल सोधी (-51वर्ग में स्वर्ण पदक), अनुज कुमार (-60 वर्ग में स्वर्ण पदक), आयुष सिंह (-47 वर्ग में रजत पदक), मनीष (-70 वर्ग में स्वर्ण पदक) ने अपने नाम किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर दीपक पुंडीर, अनुज कौशल, संध्या क्षेत्री, प्रदीप रावत आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments