Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने मसाला प्रसंस्करण इकाई व मधुवन कलस्टर कार्यालय का उद्घाटन...

मंत्री जोशी ने मसाला प्रसंस्करण इकाई व मधुवन कलस्टर कार्यालय का उद्घाटन किया

बाजपुर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर में मधुवन स्वायत्त सहकारिता एवं प्रधानमंत्री वन धन विकास केन्द्र में मसाला प्रसंस्करण इकाई और मधुवन कलस्टर कार्यालय का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भूमि वन धन विकास केंद्र जनजाति समूह की महिलाओं का एक कलेक्टर है, जिसमें 308 महिलाएं जुड़ी है।
उन्होंने कहा प्रदेश में 61 हजार समूह संचालित है, जिसमे 4 लाख से अधिक बहने जुड़ी समूह से जुड़ी हुई है। मंत्री ने कहा पीकेवीवाई के तहत प्रदेश के अनेकों स्थानों पर स्टाल खोले गए है। मंत्री ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजनाष् की शुरुवात की है। जिसके अंतर्गत प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों व एकल उद्यमी बहनों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों का बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप बहनों ने रु. 50 लाख से अधिक के उत्पादों की बिक्री की है। मंत्री ने कहा धामी सरकार अपनी महिला हितैषी नीतियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अल्ट्रा पुअर के तहत चयनित महिलाओं को सहायता राशि के चेक भी वितरित किया गया।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला प्रभारी सुरेश चंद भट्ट, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला परियोजना प्रबंधक सुरेश चंद्र, सहायक प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव, सुरेश चंद पंत, उमा जोशी, सुनील उचाकोटी, रिजवान अली, सुनील कुमार सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments