Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआस्था और उल्लास के साथ मनाया गया तीज महोत्सव

आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया तीज महोत्सव

देहरादून। पछवादून जिलाध्यक्ष, कांग्रेस लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आर०के० गार्डन भाउवाला में तीज महोत्सव मनाया गया। डॉ इंद्रा अग्रवाल, डॉ पूजा भाटी, निकिता थापा के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में पहुचकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैटवाक, लोकगीतों में नृत्य प्रस्तुति, फन गेम्स जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गयी। जिसकी विजेता तीज क्वीन प्रथम विजेता पिंकी रावत, दृतीय विजेता रेखा रतूड़ी,तृतीय विजेता सुनीता नेगी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।    
कार्यक्रम के अतिथियों ने सभी का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम संचालिका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि तीज का त्यौहार आपसी भाई-चारे और प्रेम को बढाने का त्योहार है, लेकिन आज के समय में पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहार लगातार समाप्ति की ओर बढ़ रहे है, इसका सबसे बड़ा  कारण युवा पीड़ी में इन त्योहारों को लेकर अज्ञानता है। लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि इन त्योहारों को विलुप्त होने से बचाने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम में जज के रूप में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरीमा दसौनी मेहरा उपस्थित रहीं। इस मौके पर पीके अग्रवाल, विकास शर्मा, राजकुमार, मो0 मुदसर, मनोज, रीना नेगी, मीना नेगी,ऋषिता, रजनी, इंदुबाला, शिवानी, पिंकी, पुष्पा भंडारी,हेमा रतूड़ी,नेहा,आरती,सीमा,एकता,सरोज,सुंदरी नेगी, अनुसूया बिष्ट, आनंदी नेगी, रमेश चंद, सुशील कुकरेती, मनीषा, ज्ञान चंद, ईश्वर सिंह, प्रेम किशोर शर्मा, पवन सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments