Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने किया राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन

मंत्री जोशी ने किया राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए मण्डवा बाजरा अपनाने पर जोर दिया और प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया।यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी तक प्रदर्शित रहेगी। उपरोक्त एक्सपो का आयोजन पिक्सी एक्सपो मीडिया एवं ग्लोबल मिडिया ग्रुप द्वारा इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। यह एक्सपो प्रभावशाली सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने और भारत के भविष्य को आकार देने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है। इस मेगा इवेंट में लगभग 30 एमएसएमई, 15 राज्य सरकार के बागवानी बोर्ड और अन्य उद्योगों के 60 से अधिक निजी प्रमुख कम्पनीयां भाग ले रहे हैं। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर कई नवीन उत्पाद प्रदर्शित करेगा जो किसानों के लिए उपयोगी होंगे और खेती की प्रक्रिया को आसान बनाएंगे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए बाजरा अपनाने की सलाह दी। मंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित मशीनरी और उपकरणों से बहुत प्रभावित हुए। मंत्री गणेश जोशी ने सुझाव दिया कि किसानों को आमदनी बढानें के लिए पारम्परिक खेती से जैविक खेती एवं बागवानी की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिये। इस सम्बन्ध में सरकार के विभिन्न स्किमों को किसानों तक पहुचानें के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। आयोजको के सफल प्रयास के लिए मंत्री गणेश जोशी ने ग्लोबल मिडिया के सी.ई.ओ बालिन्द्र कुमार एवं उनकी टीम को बधाई भी दी। इस अवसर पर ग्लोबल मिडिया के सी.ई.ओ बालिन्द्र कुमार, फाउंडर विशाल गुप्ता, वाई.पी. सिंह, जैविक बोर्ड एमडी विनय कुमार, बागवानी बोर्ड के निदेशक महेन्द्र पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments