Latest news
एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं देवराणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

[t4b-ticker]

Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने 35 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन लोकार्पण...

मंत्री जोशी ने 35 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन लोकार्पण किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण देहरादून की अवस्थापना निधि मद से स्वीकृत ₹35 लाख की लागत से नव निर्मित सामुदायिक भवन लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के क्षेत्र वासियों का अपार स्नेह के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एमडीडीए के माध्यम से नदी किनारे फेंसिंग का काम हुआ है और बिजली विभाग के माध्यम से बंद केबलिंग का काम वार्ड में चल रहा है पानी नाली सड़क इत्यादियों के लिए भी लगातार सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर धामी सरकार जन भावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है,वह करती है और जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को विवाह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में लाभ मिलेगा। कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्रवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, पार्षद योगेश, पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद भूपेंद्र कठेत, मंडल महामंत्री आशीष थापा, कमल थापा, मंडल मंत्री राकेश चढ़ा, वार्ड संयोजक भजन आर्य, अर्जुन सहित लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments