Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराजकीय उद्यान रामगढ़ पहूंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, किसानों से की मुलाकात

राजकीय उद्यान रामगढ़ पहूंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, किसानों से की मुलाकात

-मंत्री ने सेब विपणन हेतु तत्काल कार्यवाही के अधिकारियों को दिए निर्देश

-क्षेत्र में मंडी खोलने की भी घोषणा।

रामगढ़: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कुमाऊं दौरे के तीसरे दिन बुधवार को राजकीय उद्यान रामगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने रामगढ़ क्षेत्र को औद्यानिकी के लिए गोल्डन बेल्ट बताया। उन्होंने क्षेत्र में मंडी खोलने की भी घोषणा की। इस दौरान कृषक कल्याण मंत्री ने फल किसानों संग बैठक भी कीI

निरीक्षण के चलते कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी अधिकारियों को सेब विपणन के लिए तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित कियाI उन्होंने इस दौरान क्षेत्र में मंडी खोलने की भी घोषणा की। मंत्री ने कहा कि जनपद नैनीताल में गत वर्ष विभिन्न योजनाओं में लगभग 1.5 लाख सेब क्लोनल रूट स्टॉक आधारित सेब पौधों का रोपण कराया गया है।

भ्रमण के पश्चात् कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय फल उत्पादक किसानों के साथ एक बैठक की। जिसमे उपस्थित कृषकों द्वारा औद्यानिकी में आ रही समस्याओं को कृषि मंत्री के समक्ष रखा। कृषकों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को फलों के प्रसंस्करण के लिए क्षेत्र में एक आधुनिक फल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना किए जाने का आग्रह किया तथा कोल्ड चैन एवं सैटेलाइट मंडी स्थानीय स्तर पर स्थापित करने की मांग रखी। कृषकों ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में क्षेत्र में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में वृहद मात्रा में सेब के नए अति सघन उद्यान स्थापित कराये जा रहे हैं।

गौरतलब है कि रामगढ़ में कृषक गौरव शर्मा द्वारा वर्ष 2019-20 में 0.40 हे0 में 1000 सेब क्लोनल रूट स्टॉक आधारित स्पर प्रजाति किंग रॉट, गाला सिनिकोरैड आदि का रोपण किया गया है। उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि इसके अतिरिक्त अभी तक लगभग 2500 सेब क्लोनल रूट स्टॉक आधारित स्पर प्रजाति के विभिन्न उन्नत किस्मों का रोपण किया जा चुका है। इनके उद्यान में पूर्व प्रचलित रैड डेलिसस, रॉयल डेलिसस, भूरा डैलिसस, गोल्डन डैलिसस बर्किघम, राईमर आदि पौधे पूर्व में रोपित किए गए है।

इस मौके पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य, अपर निदेशक उद्यान डा. आर.के.सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी वी.के.यादव, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोवन सिंह, अंकित पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments