Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देर रात किया ऋषिकेश एम्स का निरीक्षण

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देर रात किया ऋषिकेश एम्स का निरीक्षण

ऋषिकेश: उत्तराखण्ड दौरे पर आये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया देर रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के अतिथि गृह पहुंचे जिसके बाद उन्होने एम्स ऋषिकेश का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमबीबीएस के छात्रों के साथ चर्चा करने के साथ ही इमरजेंसी और ट्रामा में भर्ती मरीजों का हाल जाना और एम्स की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में बात की।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया शुक्रवार देर रात गढ़वाल मंडल के भ्रमण के पश्चात सड़क मार्ग के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे। अतिथि गृह में कुछ पल ठहरने के बाद वह रात में ही एम्स के निरीक्षण पर निकल गए। जहां उन्होंने आधी रात को ही एम्स ऋषिकेश का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों से हाल जाना। जिसके बाद उन्होंने देर रात तक सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आधी रात में हॉस्टल मेस में एम्स ऋषिकेश के एमबीबीएस छात्रों के साथ चाय पर चर्चा की।

इस मौके पर उनके साथ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव मित्तल, डा. विनोद कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। जिसके बाद वह आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

केंद्रीय मंत्री के साथ चल रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का शनिवार को कर्नाटक दौरा प्रस्तावित है। इसके चलते उन्हें दिल्ली पहुंचना था। देहरादून पहुंचने के बाद वो दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments