Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार न्यायालय में मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार न्यायालय में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर हुआ है। आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने यह मुकदमा दर्ज किया है।

हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह की अदालत 12 अप्रैल को इस पर सुनवाई करेगी। कमल भदौरिया ने कहा कि आरएसएस देश में आपदा और कठिन से कठिन परिस्थितियों में आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देता है। जिससे उनकी भावनाएं आरएसएस के साथ जुड़ी हैं।

कनखल के रुद्र विहार निवासी कमल ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वो आहत हुए हैं। राहुल गांधी के बयान को उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य बताते हुए हरिद्वार न्यायालय में वाद दायर किया है। वाद कमल भदौरिया के अधिवक्ता अरुण भदौरिया की ओर से दाखिल किया गया है।

बता दें, राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। हाथों में लाठियां लेते हैं। शाखा लगाते हैं। 2 से 3 सबसे अमीर अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments