Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डघायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

हल्द्वानी: घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकरकिशोर के शव को परिजनों को सौप दिया। गौरतलब है कि हरिपुर नायक गंगोत्री बैंकट हॉल मुखानी के पास रहने वाले दिनेश बसेरा का 10 वर्षीय पुत्र कुणाल बसेरा बीपी 24 मार्च को ट्यूशन पढकर पैदल आ रहा था तभी घर के सामने से वे सडक को पार कर रहा था की इतनी ही देर में तेज रफ्तार एक कार ने उसे टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हर सेंटर के लिए रेफर कर दिया परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए मगर दिल्ली के चिकित्सकों ने भी उसकी हालत को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए आनन-फानन में परिजन कुणाल को हल्द्वानी वापस लाएं और उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया है उधर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है बताया जाता है कि कुणाल की दो बड़ी बहने हैं और वह अपने परिवार में इकलौता इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा का कहना है कि कार चालक जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा उन्होंने बताया कि कार को चिन्हित कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments