Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राम्य विकास मंत्री यतीश्वरानन्द ने की ग्राम्य विकास विभाग की बैठक, कार्यो...

ग्राम्य विकास मंत्री यतीश्वरानन्द ने की ग्राम्य विकास विभाग की बैठक, कार्यो की धीमी गति पर की नाराजगी व्यक्त

देहरादून: प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री यतीश्वरानन्द की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की बैठक यमुना स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी। जिसमें ग्राम्य विकास मंत्री ने प्रदेश में मनरेगा के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की।

इस दौरानग्राम्य विकास मंत्री ने मनरेगा के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विभागीय सचिव को तत्काल मनरेगा के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये।

मंत्री यतीश्वरानन्द ने प्रथम चरण में जनपद हरिद्वार में दस ग्रामों को आदर्श ग्राम बनाये जाने के निर्देश दियेI साथ ही प्रत्येक गॉवों का तत्काल सर्वे कराकर एक अभियान के तहत प्रत्येक गॉवों को शत-प्रतिशत शौचालय युक्त बनाए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक सीडीओ व बीडीओ को मनरेगा के कार्यो में रूचि लेकर कार्य कराए जाने हेतु और सचिव ग्राम्य विकास को अपने स्तर से कैम्पों का आयोजन कर मनरेगा के कार्यो में तेजी लाने के लिए निर्देश दियेI

कहा कि मनरेगा कार्मिकों को देय मानदेय में रूपये 2000 से 3000 तक वृद्धि करने हेतु पत्रावली प्रस्तुत किया जायI वहीं हडताल अवधि का मानदेय मनरेगा कार्मिकों को दिये जाने हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दियेI

इस अवसर पर ग्राम्य विकास सचिव एस. एस. मुरूगेशन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments