Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने फसल बीमा योजना के प्रचार रथों...

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून: कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर राज्य के सभी जनपदों के लिए रवाना किया। प्रचार रथों के माध्यम से किसानों को फसलों का बीमा करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में एक से सात जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तीसरे सप्ताह को विशेष प्रचार सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के किसानों की फसलों को कीट बीमारियों, सूखा, अतिबृष्टि इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं से फसल जोखिम को कम करने के लिए उनकी फसलों का बीमा कवर की सुविधा दी जा रही है।

साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में दो बीमा एजेंसियां एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (एसबीआई जीआई) और एग्रीकल्चर इंश्योरेशन कंपनी ऑॅफ इंडिया (एआईसी) काम कर रही है। 2016 से अब तक राज्य के 12 लाख 46 हजार किसानों को बीमित किया जा चुका है। जिसमें से 4 लाख 93 हजार किसानों को 410.01 करोड़ का बीमा लाभ दिया जा चुका है।

कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि मौसम खरीफ 2016 से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलायी जा रही है। योजना कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना उद्यान विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।

इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक डॉ अजय कुमार शर्मा, सहायक निदेशक कृषि आरपी सेमवाल मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, रवि पांडेय क्षेत्रीय प्रबंधक एआईसी, मनीष गोयल एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव धीमान, शशीकांत भोसूरे, सुरेश लाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments