Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजनजागृति कल्याण समिति के पदाधिकारियो ने मंत्री जोशी से की मुलाकात

जनजागृति कल्याण समिति के पदाधिकारियो ने मंत्री जोशी से की मुलाकात

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से जनजागृति कल्याण समिति के पदाधिकारियो ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के माता भद्रकाली मन्दिर से गुच्चुपानी तक बायपास मार्ग निर्माण के लिए अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है।
    पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि अनारवाला, गुच्चुपानी जो कि कैंट क्षेत्र के अन्तर्गत आता है, एक पर्यटक बाहुल्य क्षेत्र है, जिसमें अत्यन्त मात्रा में पर्यटकों का आवागमन रहता है। इस स्थान पर संकरा मार्ग होने के कारण गाड़ियों के जाम तथा पर्यटकों के आवागमन की अनेकों समस्याएं बनी रहती है। अनारवाला गुच्चुपानी में माता भद्रकाली मन्दिर से गुच्चुपानी तक बायपास मार्ग निर्माण कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से अनारवाला में माता भद्रकाली मन्दिर से गुच्चुपानी तक बायपास रास्ता निर्माण की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया।
     जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारी को फोन पर वार्ता के माध्यम से शीघ्र समस्या समाधान के निर्देशित किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आल इण्डिया गोरखा एक्ससर्विसमेन एसोसिएशन विजयपुर नया गांव देहरादून को 50 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक भी वितरित किया। इस अवसर पर कैप्टन दिनेश प्रधान, कोषाध्यक्ष गंभीर सिंह लामा, सह सचिव अनूप थापा, शमशेर सिंह आले, पुष्प कुमार, एके मुखिया, सूबेदार अनूप राणा, भीम बहादुर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments