Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने की मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की समीक्षा

मंत्री गणेश जोशी ने की मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की समीक्षा

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की समीक्षा की। मंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश में 1926 स्थानों पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।
शुक्रवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ 13 अगस्त को गुच्छुपानी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाऐगा।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान के बाद प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधिगणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 95 विकासखण्डों से पवित्र माटी को कर्तव्य पथ के लिए रवाना किया जाऐगा। बैठक में ग्राम्य विकास सचिव राधिका झा, आयुक्त आनन्द स्वरुप, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments