Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का केंद्रीय पर्यटन...

मंत्री गणेश जोशी ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का केंद्रीय पर्यटन मंत्री से किया अनुरोध

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में जोधपुर लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से चार धाम में पर्यटन सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने तथा उत्तराखण्ड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि पर्यटक स्थल मसूरी नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का अधिक दबाव बढ़ रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटन स्थलों के आस पास के क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। जिसपर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए राज्य से शीघ्र प्रस्ताव भेजने तथा मामले में जल्द कार्यवाही का भी भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को गंगाजल भी भेंट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments