Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री रेखा आर्य ने मुनस्यारी नगरपंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन...

मंत्री रेखा आर्य ने मुनस्यारी नगरपंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया चुनाव प्रचार

पिथौरागढ़। शनिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने धारचूला नगर पालिका और मुनस्यारी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान रोड शो में भी खेल मंत्री ने हिस्सा लिया।
शनिवार सुबह सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोड शो किया। उन्होंने व्यापारी व अन्य आम लोगों से भाजपा प्रत्याशी बेला शर्मा को जिताने की अपील की। रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में खेल मंत्री रेखा आर्या कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश जकर धारचूला को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने मैं अहम योगदान दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि धारचूला के व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कोरोना काल के दौरान धारचूला के हजारों व्यापारियों का चीन से व्यापार बंद होने के मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुनस्यारी पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सत्यवान सिंह निखुर्पा के समर्थन में जनसभा की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत से यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी और तेजी से विकास होगा। इस अवसर पर धारचूला ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह धामी, प्रभारी महिमन कन्याल, मनोज सामंत, रूद्र पंडा, अशोक नाबियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments