Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रयागराज महाकुंभ में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच मंत्री सतपाल महाराज

प्रयागराज महाकुंभ में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून। प्रदेश के धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालया’ के स्टॉल पर बहुत से उत्पाद रखे गए हैं जिन्हें बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं।
उत्तराखंड के सभी उत्पादों के प्रति यहां लोगों में काफी रुचि देखने को मिल रही है। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने बताया कि उत्तराखंड पवेलियन में लगे प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों में अब तक सात लाख से भी अधिक लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। पवेलियन में बने पर्यटन विकास परिषद, श्री बद्री-केदार द्वारा, मानसखंड मंदिर मिशन के अंतर्गत विभिन्न सिद्ध पीठों सहित दिव्य मंदिरों की प्रतिकृतियां और जल जीवन मिशन के स्टॉल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ-2025 मात्र एक मेले का ही आयोजन नहीं बल्कि यह भारत और विश्व की तमाम संस्कृतियों के मिलन का एक प्रमुख केन्द्र भी है, जिसमें देश-विदेश के तीर्थ यात्री अपनी आध्यात्मिक शुद्धि के लिए यहां एकत्रित होते हैं। प्रयागराज महाकुंभ में स्थापित उत्तराखंड पवेलियन में स्थित विभिन्न स्टॉलों में जहां एक ओर देवभूमि के उत्पाद शॉल, बिच्छू घास से बनी वस्तुएं और अन्य उत्पादों को बड़ी मात्रा में लोग पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश-विदेश से बड़ी संख्या में आये लोग यहां उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लुफ्त उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments