Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमिस फ्रेश फेस के लिए आकर्षक लुक में पहुंची मॉडल्स

मिस फ्रेश फेस के लिए आकर्षक लुक में पहुंची मॉडल्स

-मिस उत्तराखंड के पहले सब-टाईटल का आयोजन

देहरादून: सिनमिट कमयुनिकेशंस की ओर से ऐश्ले-हॉल स्थित कमल- ज्वैलर्स में मिस उत्तराखंड-2021 के फर्स्ट सब-टाईटल का आयोजन किया गया। इस मौके पर 27 मॉडल्स फ्रेश-फेस की रेस में शामिल रही। हालांकि इसका अनाउंसमेंट ग्रैंड फिनाले वाले दिन ही किया जाएगा।

मंगलवार को आयोजित मिस फ्रेश फेस सब-टाईटल को लेकर जजेज ने मॉडल्स को मार्क्स दिए। वहीं मॉडल्स भी फेस को बेहद आकर्षक बनाकर सामने आई। इस मौके पर देहरादून सहित, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी,धारचुला आदि जगहों की प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। वहीं जजेस में मिस ब्यूटीफुल आईज-2019 प्रीति रावत, डायरेक्टर कमल ज्वेलर्स और मिस फैशन दिवा-2019 बबीता बिष्ट शामिल रही।

इस मौके पर आयोजक दलीप सिंधी ने बताया कि इन मॉडल्स के कॉन्फिडेन्स को बढ़ाने के लिए अब ग्रूमिंग क्लासेज शुरू हो गयी है। जिसमें ड्रेस,मेकअप से लेकर उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स राउंड को निखारा जा रहा है। बताया कि आयोजन का ग्रैंड फिनाले दिसंबर में होगा। आयोजक राजीव मित्तल ने बताया कि पिछले साल कोरोना की वजह से आयोजन पर ब्रेक लग गया था। बताया कि अलग-अलग राउंड के बाद इसका ग्रैंड फिनाले होगा। इस मौके पर करिश्मा नेगी और राज शाह ने विशेष सहयोग किया।

इस आयोजन में कमल ज्वेलर्स, न्यू इरा,फिजिक जिम, इंस्पिरेशन पीआर, एवेलोंन एकेडमी आदि विशेष सहयोगी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments