Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी जी ने दुनिया में देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को...

मोदी जी ने दुनिया में देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को शीर्ष पर पहुंचाया

देहरादून। भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मोदी जी के विकसित भारत निर्माण अभियान में वैचारिक सहयोग का आह्वाहन किया। साथ ही कहा, मोदी जी जीत भारत के विकसित होने की गारंटी है, जिस पर हमें जनता से आशीर्वाद प्राप्त करना है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कहा, मोदी जी के चमत्कारिक नेतृत्व में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है। आज भारत की साख इतनी बढ़ गई है कि दुनिया में कोई भी बड़ा निर्णय हमारा पक्ष जाने बिना नहीं होता है। मोदी जी ने दुनिया में देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को शीर्ष पर पहुंचाया है। इन 10 वर्षों में हम देश की दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बने हैं और शीघ्र ही तीसरी आर्थिक ताकत बनने वाले हैं। एक वह दौर था जब दुनिया में भारतीय नागरिक की कोई पहचान नहीं थी और आज मोदी जी के शक्तिशाली नेतृत्व का परिणाम है कि देश में ही नहीं दुनिया में भी भारतवासी पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्होंने सभी बुद्धिजीवी वर्ग से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जन-जन में उनके कामों एवं विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया। साथी उन्होंने कहा मोदी जी की जीत भारत के विकसित होने की गारंटी है।  
इस मौके पर चुनाव प्रभारी ने सुजाता डबराल नौडियाल की किताब “आंखां यो धन् छन “का विमोचन किया यह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मूल गुजराती में लिखी और हिन्दी में डा. अंजना संघीर जी द्वारा अनुदित कविताओं के संग्रह “आँख आ धन्य छे “ का गढ़वाली भाषा में अनुवाद है । सभी लोगों ने लेखिका को अपनी शुभकामनाएं दी और लेखिका ने बताया कि जब वह गुजरात और मुंबई मेंअपने पति अरविंद नौडियाल जो ओएनजीसी में एक वरिष्ठ अधिकारी पद पर हैं के साथ रही उस दौरान उनका परिचय उन लोगों से हुआ जो मोदी जी की कविताओं का हिंदी व अन्य भाषाओं में अनुवाद कर रहे थे ,बता दें कि अब तक कुमाऊँनीं,नेपाली मराठी,पंजाबी सहित भारत की लगभग २५ भाषाओं में इस पुस्तक का अनुवाद हो चुका है तब लेखिका के मन में आया कि क्यों ना वह अपनी बोली भाषा में इसका अनुवाद करें , डॉ अंजना संघीर द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के साथ इस पुस्तक के अनुवाद की यात्रा आरंभ हुई लेखिका का मानना है कि वह कोई गढ़वाली भाषा की पंडित नहीं है लेकिन जो आसानी से आम जन को समझ में आ जाये उसी सीधी-सादी गढ़वाली में उन्होंने ये अनुवाद किया है जिसनमें डॉ अंजना संघीर जी द्वारा हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया गया आपको बताते चलें की सुजाता डबराल नौडियाल   पौड़ी जिले के तिमली गांव की रहने वाली है उनके दादा पंडित ललिता प्रसाद डबराल अपने समय के संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे उनके कई संग्रह आज भी है जिन पर शोध हो रहे है। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान  प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल टिहरी लोकसभा चुनाव प्रभारी व दायित्वधारी विनय रुहेला विशेष रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के भी बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
————————————————–

v

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments