Latest news
मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ 12 साल-मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को सौंपा गणना फाॅर्म हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ सीएम ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म

[t4b-ticker]

Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान हेतु प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों, फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों से बातचीत कर उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में सकुशल मतदान संपादित करने हेतु मतदान ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिक पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को किसी भी प्रकार से अनावश्यक परेशान न होना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका समेत विविन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments