Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून सीजन में ने यात्रियों को एहतियात बरतने की जरूरत: मौसम विभाग

मानसून सीजन में ने यात्रियों को एहतियात बरतने की जरूरत: मौसम विभाग

देहरादून: प्रदेश में मानसून आने के साथ ही चार धाम यात्रा मार्गों पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यात्रियों से मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा पर आने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण धामों में तापमान गिर सकता है जिस वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। यात्री अपने साथ गर्म कपड़े भी लेकर चले।

उधर हेमकुंड साहिब में जून माह में भी बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर परिसर में भी लगभग 4 फीट तक बर्फ जमा हो रखी है। हेमकुंड साहिब का सरोवर भी आधे से अधिक बर्फ से ढका हुआ है। यहां चारों और बर्फ होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बता दें, हेमकुंड साहिब में मई माह तक बर्फबारी होती रही है और यह बर्फ अभी पिघली भी नहीं है। इस कड़ाके की ठंड में भी अब तक 85 हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लिए हैं। आस्था पथ पर अटला कुड़ी से हेमकुंड साहिब तक लगभग 3 किलोमीटर मार्ग तक बर्फ दिखाई दे रही है। तीर्थयात्री इन बर्फ की गलियों से होकर हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments