Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य मंत्री अजय भट्ट ने माता जिया रानी से की जोशीमठ की...

राज्य मंत्री अजय भट्ट ने माता जिया रानी से की जोशीमठ की रक्षा के लिए प्रार्थना

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मकर संक्रांति उत्तरायणी पर्व के अवसर पर रानीबाग चित्रशीला घाट स्थित माता जिया रानी गुफा के दर्शन किए। साथ ही कत्यूरी वंशजों की कुलदेवी जिया रानी को चुनरी चढ़ाकर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। और जोशीमठ की रक्षा के लिए प्रार्थना की।

रविवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट प्रातः रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पहुंचे। जहां उन्होंने कत्यूरी राजवंश की कुलदेवी जिया रानी की गुफा के दर्शन किए साथ ही। देव डागरो द्वारा रात भर लगाई गई जागर स्थल पर माता जीया रानी को चुनरी चढ़ाई। श्री भट्ट ने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए जोशीमठ में आ रही आपदा से रक्षा करने के लिए भी प्रार्थना की। मकर संक्रांति के मौके पर चित्र शीला घाट में दर्जनों की संख्या में यज्ञोपवीत संस्कार करने पहुंचे वटुकों से भी भट्टने मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सचिन साहा, रुकमणी देवी, रेनू अधिकारी,भुवन भट्ट,नवीन भट्ट, मुकेश बेलवाल, प्रताप रैकवार व लक्ष्मण खाती उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments