Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी सोनिका ने दिए निर्देश, बर्फबारी वाले स्थानों पर रखें व्यवस्था चाक...

जिलाधिकारी सोनिका ने दिए निर्देश, बर्फबारी वाले स्थानों पर रखें व्यवस्था चाक चौबंद

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने तहसील त्यूनी, चकराता, कालसी, मसूरी आदि बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों में चिन्हित किए गए मार्गों पर मानव संसाधन, जेसीबी चुना नमक आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चकराता में ऊंचाई वालो क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। सभी मार्ग यातायात हेतु खुले हुए है। इसी प्रकार कोटी कनासर से लोखड़ी में 707ए0 त्यूनी चकराता मोटर मार्ग किमी 33 से 62 में बर्फबारी के कारण बंद थे मार्ग पर 03 जेसीबी तथा स्नोकटर के माध्यम से खोल दिया गया है। वर्तमान सभी मार्ग आवागमन हेतु खुले है।

जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सहित समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था बनाए। साथ ही जरूरतमंद लोगों को गरम कपडे एवं कंबल वितरित करने के निर्देश दिए गए है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर सम्बन्धित अधिकारी तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ विद्याधर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत एवं नामित अधिकारियों सहित उप जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं गर्म कपडे़ वितरति किए गए। जनपद के सहस्त्रधारा रोड़, घंटाघर, विकासखण्ड डोईवाला रानीपोखरी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कम्बल वितरण किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments