Latest news
पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभः मुख... उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ अभिनव शाह ने की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रगति की समीक्षा त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की

[t4b-ticker]

Sunday, June 21, 2026
Homeस्वास्थ्यदून अस्पताल में फिर से शुरू हुई एमआरआई जांच, मरीजों को मिली...

दून अस्पताल में फिर से शुरू हुई एमआरआई जांच, मरीजों को मिली राहत

देहरादूनः प्राइवेट लैब में महंगी फीस देकर इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर आई है I लंबे इंतजार के बाद राजधानी के सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज में एमआरआई जांच शुरू हो गई है। दून अस्पताल में बीते 2 साल से एमआरआई जांच ठप पड़ी हुई थी। लेकिन अब नई एमआरआई मशीन शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। इससे पहले दून अस्पताल आने वाले मरीजों को प्राइवेट लैब में महंगी फीस देकर जांच करानी पड़ती थी।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एनएस खत्री के ने बताया कि सोमवार को जांच कराने के लिए काफी मरीज पहुंचे थे। ऐसे में पहले दिन 20 मरीजों की ही एमआरआई जांच हो पायी। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से जो एमआरआई जांच के लिए परेशान थे, उनको यह सुविधा मिल गई है।

बता दे कि दून अस्पताल में एमआरआई जांच करीब 2 साल से बंद थी। इस सुविधा के न होने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दुर्घटना, हड्डी और न्यूरो संबंधी जैसे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और उन्हें प्राइवेट केंद्रों में एमआरआई जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ता था। जहां 8 से 10 हजार रुपए में जांच होती है। वहीं, दून अस्पताल में यह जांच साढ़े 3 हजार रुपए में होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments