Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबाबा केदार को भेजा प्रसिद्ध उद्योग पति मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत...

बाबा केदार को भेजा प्रसिद्ध उद्योग पति मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण

केदारनाथ । प्रसिद्ध उद्योगपति व रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भगवान केदारनाथ को भी भेजा है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने पुत्र के विवाह समारोह का निमंत्रण भेजा है।

आज श्री केदारनाथ धाम में अनंत अंबानी के विवाह का निमंत्रण पत्र श्री केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग ने ग्रहण किया। निमंत्रण पत्र को प्रधान पुजारी ने मंदिर में समर्पित किया। निमंत्रण पत्र एक तीर्थ पुरोहित भरत कूर्मांचली ने केदारनाथ पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में अपार आस्था है। बीकेटीसी बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते हैं उनके छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी भी दर्शन को पहुंघते है।उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके है। आज केदारनाथ में इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल,अरविंद शुक्ला, लोकेंद्र रिवाड़ी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी, सूरज नेगी, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments