Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के बहुआयामी पर्यटन और उपलब्धियों को अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में साझा...

उत्तराखंड के बहुआयामी पर्यटन और उपलब्धियों को अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में साझा करेगा पीआरएसआई

देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने सूचना महानिदेशक श्री बंसीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट कर पीआरएसआई के रायपुर, छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किया। दोनों के बीच उत्तराखंड के 25 वें वर्ष रजत जयंती वर्ष में लोक संपर्क और संचार की भूमिका पर चर्चा की गई।
श्री पाठक ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रत्येक देशवासी के मन में अगाध श्रद्धा है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड की प्रगति सराहनीय है। सतत विकास लक्ष्यों में नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून और यूसीसी पर लिए गए निर्णय अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बने हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विरासत के संरक्षण और विकास, दोनों ही पहलुओं पर उत्कृष्ट काम हो रहे हैं। सूचना महानिदेशक श्री तिवारी ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तराखंड की प्रगति और यहां पर्यटन के विविध आयामों की जानकारी देश भर में जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्री पाठक ने उत्तराखंड की प्रगति की सराहना की और पीआरएसआई के व्यापक अखिल भारतीय नेटवर्क के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य की उपलब्धियों, निवेश और पर्यटन की जानकारी का प्रचार प्रसार देश भर में करने में एक सेतु के रूप में पीआरएसआई का उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चौप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया और सचिव अनिल सती भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments