Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डईद-उल-अजहा पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अता की गई नमाज

ईद-उल-अजहा पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अता की गई नमाज

देहरादून: कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर के ईदगाह व विभिन्न मस्जिदों में नमाज अता कर देश की खुशहाली, तरक्की, शांति व भाईचारा के लिए दुआ मांगी जा रही है। छोटे से लेकर बड़ों ने एक दूजे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।

चकराता रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। व्यवस्था बनाने को लेकर जगह- जगह पुलिस तैनात रही। साढ़े आठ बजे शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अता करवाई। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुदा का इनाम है।

मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि ईद पर सभी गिले शिकवे मिटाकर दोस्तों व अपनों की तरह सभी को गले लगाना चाहिए। इस्लाम सलामती व मोहब्बत का मजहब है, नफरत का नहीं कि किसी के साथ नफरत की जाए। नायब सुन्नी शहर काजी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने तकरीर में कहा कि हमें उनके जीवन में भी ईद की खुशियों को भरना चाहिए, जो गरीब व मजलूम हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments