Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनाम पता और धर्म बदलकर युवती को किया ब्लैकमेल, पुलिस ने कसा...

नाम पता और धर्म बदलकर युवती को किया ब्लैकमेल, पुलिस ने कसा शिकंजा

रुद्रपुर: युवक ने धर्म छिपा कर युवती को ब्लैकमेल किया I पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया है I आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया I इसका खुलासा एसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया।

एसपी ने बताया कि 20 सितंबर 2022 को दूधिया नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि एक नंबर से गंदे और अश्लील मैसेज आ रहे हैं। उसकी पुत्री का वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया है।साथ ही पुत्री से रुपयों की मांग कर रहा है। आरोपी पीछा कर होटल में चलने का दबाव बना रहा है।

एसएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद गुरुवार रात पुलिस को उसकी लोकेशन रुद्रपुर में मिली। इस पर कोतवाल विक्रम राठौर, चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी, एसआइ उमेश राजवार, महिला एसआई राखी धोनी, दीप पाटनी, नरेश जोशी टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने आरोपी को मुजफ्फरनगर थाना छपार के बंस रेडी निवासी फैजान पुत्र मुरस्लिन को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान हुई पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली में पेंटर का काम करता है। दो साल पहले रुद्रपुर निवासी एक महिला ने उसे छात्रा का मोबाइल नंबर दिया था। जिसके बाद उसने खुद को व्यापारी बताकर अपना नाम राहुल बताते हुए छात्रा से दोस्ती कर ली थी। बताया कि छात्रा से होने वाली वीडियो कॉल और फोटो की स्क्रीन शॉट भी ले लिए। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रुपये और होटल में चलने का दबाव बनाने लगा था। एसएसपी आरोपी को नंबर देने वाली महिला की भी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments