Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधआयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर कालिंदी अस्पताल हुआ ब्लैक लिस्ट

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर कालिंदी अस्पताल हुआ ब्लैक लिस्ट

देहरादून: आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर कालिंदी अस्पताल को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई शुरू हो गई हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर जवाब मांगा है।

आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज में कालिंदी अस्पताल विकासनगर की ओर से लापरवाही बरतने का खुलासा हुआ है। सर्जरी मामलों में मरीज की मेडिकल दस्तावेजों में डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर क्लेम किया गया। साथ ही एनेस्थेटिक्स की जगह ओटी डॉक्टर के हस्ताक्षर किए गए।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के एक करोड़ से अधिक राशि के क्लेम रद्द किए हैं। साथ ही अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विकासनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी ने ब्लैक लिस्ट करने के लिए कालिंदी अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments