Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पुलिस कर्मियों का बढ़ा हौसला

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पुलिस कर्मियों का बढ़ा हौसला

सीएम ने जाना हाल चाल

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर सीएम खटीमा क्षेत्र में भ्रमण पर पहुंचे I सीएम के पंतनगर पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया I वहीं, सीएम को अपने बीच देखकर पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मियों से मिल कर उनका हाल चाल जाना। इस मौके पर सीएम ड्यूटी में लगे जवानों के बीच पहुंचे और उन्होंने जवानों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर जवानों का भी उत्साह बढ़ा तथा सलामी गार्ड में तैनात उपनिरीक्षक भूपेश पांडे के टर्न आउट एवं सलामी गार्ड की प्रशंशा की।

पुलिस के मुताबिक अब तक एसआई भूपेश पांडे को 26 बार पारीतोषिक प्रदान किया जा चुका है। उप निरीक्षक भूपेश पांडे पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात हैं। उन्हें राज्यपाल उत्तराखंड से 3 बार व मुख्यमंत्री उत्तराखंड से 6 बार गार्ड ऑफ ऑनर तथा उच्च कोटि के अनुशासन एवं टर्नआउट के लिए पुरस्कृत किया जा चुका हैं। इस मौके पर डीएम युगल किशोर पंत और एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments