Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिनंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए हैं: सोहनलाल...

नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए हैं: सोहनलाल आर्य

देहरादून: सोमवार को सुबह दस बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही पूरी हो गई। जिसके बाद ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे टीम में शामिल सोहनलाल आर्य ने बताया कि नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहीं कुछ भी मिलने के दावों से इनकार किया है।

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सुबह दस बजे तक एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही की गई। जिसके साथ तीन दिन का ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का कार्य पूरा हो गया। इस दौरान सर्वे में शामिल सभी सदस्‍य ज्ञानवापी परिसर से वापस लौट गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान वादी पक्ष के सोहनलाल आर्य ने बताया कि 'नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए'। इतिहास कालखंड में जो भी लिखा था वह मिल गया है। जिसकी जनता को प्रतीक्षा थी आखिरकार वह बाबा अब मिल गए हैं। 

कबीर दास के दोहे का उदाहरण देते हुए सोहनलाल आर्य ने कहा कि जिन खोजा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ'। इस बात पर उनसे इसका अर्थ बताने को कहा गया तो उन्‍होंने स्‍पष्‍ट जवाब दिया कि नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए हैं। बताते चलें कि पहले दिन की कार्यवाही के बाद ही सोहनलाल आर्य ने विक्‍ट्री साइन बनाकर हिंदू मंदिर होने के साक्ष्‍यों को लेकर आशा जताई थी। अब आखिरी दिन सोमवार को हुई कार्यवाही के बाद उन्‍होंने नंदी का मुंह ज्ञानवापी मस्जिद की ओर होने की वजहों को लेकर बाबा विश्‍वनाथ के मिल जाने की जानकारी दी। हालांकि, इससे अधिक उन्‍होंने मामला अ‍दालत में होने की वजह से जानकारी देने से मना कर दिया। 

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने बताया कि जो भी सोचा या माना गया था उसकी उम्‍मीद से कहीं अधिक परिणाम इस सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष को हासिल हुए हैं। सर्वे के अंतिम दिन को बहुत बड़ा दिन बताते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष के लिए भी आज का दिन बहुत बड़ा है। बताते चलें कि सोहनलाल आर्य उन 52 लोगों की टीम में शामिल हैं जो एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही ज्ञानवापी मस्जिद में कर रही थी। 'जिन खोजा तिन पाइयां गहरे पानी पैठ' का उदाहरण देते हुए उन्‍होंने इशारों-इशारों में उन्‍होंने तीन दिनों की एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही को उजागर किया है। बताते चलें कि वाराणसी में महमूरगंज निवासी लक्ष्‍मी देवी (श्रृंगार गौरी मामले की याचिकाकर्ता) के पति सोहनलाल आर्य इस मामले में अदालत की ओर से सर्वे की 52 लोगों की टीम में शामिल किए गए थे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments