Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड"नारी शक्ति उत्सव" के रूप में मनाया जायेगा नवरात्रि

“नारी शक्ति उत्सव” के रूप में मनाया जायेगा नवरात्रि

सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में आगामी नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च को “नारी शक्ति उत्सव” के रूप में मनाया जायेगा।

इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि नारी शक्ति उत्सव के तहत जनपद के देवी मंदिरों/शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तमी, रामचरितमानस, देवी गायन, देवी जागरण आदि पाठ आयोजित कराए जाएंगे।

इन मंदिरों में होगा पाठ

यह कार्यक्रम जनपद के पिथौरागढ़ स्थित उल्का मंदिर, विण स्थित कामख्या मंदिर, गंगोलीहाट स्थित हाट कालिका मंदिर, बेरीनाग स्थित कोटगाड़ी मंदिर, डीडीहाट स्थित नंदा देवी मंदिर, धारचूला स्थित कालिका मंदिर, मुनस्यारी स्थित नंदा देवी मंदिर, कनालीछीना स्थित चंडिका घाट मंदिर एवं मूनाकोट स्थित चंडिका धूरा मंदिर में आयोजित कराए जाएंगे।

नारी शक्ति उत्सव के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए समिति का गठन किया है तथा कार्यक्रम को सफल रूप से आयोजित कराए जाने को कहा हैं। समिति में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments