Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज स्मारक एवं पल्टन बाजार मुख्य...

देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज स्मारक एवं पल्टन बाजार मुख्य प्रवेश द्वार का CM ने किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत, सर्वे चौक, ई०सी० रोड देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पलटन बाजार के मुख्य द्वार का लोकार्पण भी किया। राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम के भाव के लिए सर्वे चौक देहरादून में यह राष्ट्रीय ध्वज स्मारक स्थापित किया गया है। यह मार्ग देहरादून के मुख्य स्थलों राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखण्ड शासन का सचिवालय एवं अन्य महत्त्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है। इस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज स्मारक की स्थापना से जन सामान्य के हृदय में देश प्रेम एवं राष्ट्रीयता का भाव जाग्रत करने का प्रयास किया गया है।
देहरादून स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने कहा कि सर्वे चौक देहरादून शहर के प्रमुख मार्ग है, यह मार्ग राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखण्ड शासन का सचिवालय एवं महत्वपूर्ण संस्थान को जोड़ता है। इस स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक पहाड़ों की रानी मसूरी की ओर जाते है, इस क्षेत्र पर विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट महानुभावों का आवागमन बना रहता है। इस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज स्मारक की स्थापना जन सामान्य के हृदय में देश प्रेम एवं राष्ट्रीयता का भाव जाग्रत करने हेतु इस परियोजना के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज स्मारक के रूप में जन सामान्य के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इसके अतिरिक्त पलटन बाज़ार देहरादून के सबसे पुराने बाज़ारों में से एक है और दून वसियों के लिए ख़रीदारी का मुख्य केंद्र है, देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा इसके प्रवेश द्वार को बनाया गया है। इस अवसर पर विधायक खजानदास, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट, विनय शंकर पांडेय आयुक्त गढ़वाल, सोनिका सीईओ स्मार्ट सिटी लिमिटेड, अजय सिंह एसएसपी देहरादून, गौरव कुमार नगर आयुक्त नगर निगम, तीरथ पाल एसीईओ, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं स्मार्ट सिटी परियोजना आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments