Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसहकारी संस्थानों में परिवारवाद खत्म करने के लिए बनाई जाए राष्ट्रीय नीति...

सहकारी संस्थानों में परिवारवाद खत्म करने के लिए बनाई जाए राष्ट्रीय नीति : डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश भर के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया I सम्मेलन में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया I

इस दौरान उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं, शत प्रतिशत पैक्स कंप्यूटरीकरण, ब्याज मुक्त ऋण वितरण, विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी I साथ ही उन्होंने भविष्य की योजनाएं व सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत पैक्स समितियों का कंप्यूटरीकरण करने से 84 प्रतिशत पैक्स समितियां लाभ में आई हैं। इससे पहले राज्य में 22 फीसदी पैक्स समितियां प्रॉफिट में थीं।

उन्होंने इस दौरान सहकारी संस्थानों में परिवारवाद खत्म करने के मुद्दे को भी उठाया I डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारी संस्थाओं में परिवारवाद खत्म करने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई जाएं।

डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3400 करोड़ की राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम परियोजना से प्रदेश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के प्रयास किए हैं। प्रदेश में बद्री गाय के दूध से तैयार घी को अमेजन के माध्यम से 2500 रुपये किलो में बेचा जा रहा है। योजना के तहत 15000 बकरी पालकों को 10-10 बकरियां मुफ्त देने के साथ ही हिमालयी गोट विलेज बनाए जा रहे हैं। 

मिशन मिल्ट को सहकारी समितियों के माध्यम से चलाया जा रहा है। जिसमें झंगोरा, मंडुवा, लाल चावल, राजमा को किसानों से खरीद कर समितियां देश-विदेश में ऑनलाइन बेच रही हैं। गंगोत्री से गंगा जल देश-विदेश में श्रद्धालुओं के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा मशरूम की खेती, सेब के नए बागान लगाए जा रहे हैं।

उत्तराखंड सहकारी सिल्क फेडरेशन एक करोड़ के लाभांश में आ गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि पैक्स और किसान उत्पादक संघ एक-दूसरे के पूरक के रूप में काम करें। दीर्घ कालीन ऋणों में कोलेक्टरल सिक्योरिटी की सीमा कम की जाए। सहकारिता विश्वविद्यालय का कैंपस प्रत्येक राज्य में खोला जाए। सम्मेलन में सहकारिता सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारिता आलोक कुमार पांडेय, अपर निबंधक आनंद एडी शुक्ल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments