Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने की ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित कचरे के उचित निस्तारण हेतु...

जिलाधिकारी ने की ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित कचरे के उचित निस्तारण हेतु नई पहल

रुद्रप्रयाग: जनपद के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण के संरक्षण के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं। जिसको लेकर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित होने वाले प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण हेतु नई पहल की है I

जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों के लिए कृषि बीज एवं उपकरण एवं आवश्यक कृषि सामग्री पहुंचाने के लिए सचल एग्री क्लिनिक वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित करते हुए उक्त वाहन के माध्यम से लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित होने वाले कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके।

मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ग्रामीण क्षेत्रों में एकत्रित होने वाले कूड़े को सचल एग्री क्लिनिक वाहन के माध्यम से नगर पालिका एवं नगर निकाय क्षेत्रों के कूड़ा निस्तारण स्थल तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग, पशुपालन, उद्यान सहकारिता समितियां, मत्स्य, डेयरी, रेशम आदि विभागों के माध्यम से कृषकों की सुविधा के लिए संचालित सचल एग्री क्लिनिक वाहन के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है I जो संबंधित न्याय पंचायत प्रभारियों को प्रेषित किया जायेगा I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments