Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया का अगला राष्ट्रीय अधिवेशन देहरादून में

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया का अगला राष्ट्रीय अधिवेशन देहरादून में

देहरादून। पीआरएसआई की नेशनल काउंसिल की बैठक में वर्ष 2025 में 47 वें अधिवेशन के आयोजन की जिम्मेदारी देहरादून चौप्टर को दी गई। पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने देहरादून चौप्टर की सराहना करते हुए कहा कि ये सबसे सक्रिय चौप्टर में से है। उत्तराखंड राज्य अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है। नवंबर 2025 में उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। ऐसे में अगले वर्ष के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन देहरादून में किए जाने का निर्णय लिया गया है।
सहित सभी सदस्यों ने अगले राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारी देहरादून चौप्टर को देने पर डॉ पाठक और पीआरएसआई की नेशनल काउंसिल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देहरादून चौप्टर के सचिव अनिल सती को बेस्ट सेक्रेटरी और उपाध्यक्ष ए एन त्रिपाठी को आउटस्टैंडिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ये पुरस्कार प्रदान किए। पीआरएसआई का तीन दिवसीय 46वां राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में सम्पन्न हुई। इसमें विभिन्न सत्रों में जनसंपर्क से संबंधित विषयों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। अधिवेशन में पीआरएसआई देहरादून चौप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष ए एन त्रिपाठी, सदस्य वैभव गोयल, अनिल वर्मा, अजय डबराल, महेश, दीपक कुमार, ईशान और काजल ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments