Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनरेंद्रनगर के पसर गांव में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला

नरेंद्रनगर के पसर गांव में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला

ऋषिकेश: नरेंद्र नगर ब्लॉक के सर गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। धामन्दस्यू पट्टी के पसर गांव में पिछले लंबे समय से गुलदार सक्रिय है। सोमवार की सुबह पसर गांव निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ भगत अपने घर के आंगन में पूजा पाठ के बाद सूर्य अर्घ्य चढ़ा रहे थे। तभी गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। गुलदार उन्हें घसीट कर ले गया।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि राजेंद्र सिंह उर्फ भगत घर में अकेले रहते थे। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए, राजेंद्र सिंह उर्फ भगत की तलाश की गई। घसीटने के निशान को देखते हुए ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में राजेंद्र सिंह उर्फ भगत का शव बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments