Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयपुलवामा के शहीद जवानों को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पुलवामा के शहीद जवानों को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले (2019) में शहीद हुये जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान भारतवासियों को मजबूत और समृद्ध देश बनाने की दिशा में कार्य करने के लिये प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे देश के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करता हूं।”

इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बहादुरी और देश के लिये सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतवासियों को एक मजबूत और समृद्ध देश बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले 14 फरवरी को पुलवामा में सैन्य बल पर आतंकियों ने एक बड़ा हमला कर दिया था, जिसमें 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। आज इस आतंकी हमले की तीसरी बरसी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments